परानीपुर की पूर्व प्रधान सुशीला देवी को मृतक दिखाकर मतदाता सूची से उनका नाम ही काट दिया गया। जब पूर्व प्रधान को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने एसडीएम मेजा के अलावा खंड विकास अधिकारी से शिकायत की। आरोप है कि बीएलओ द्वारा कई मतदाताओं को मृतक दिखा दिया गया है।
परानीपुर की पूर्व सुशीला देवी का कहना है कि मैं जिंदा हूं, फिर भी मुझे मृतक दिखा दिया गया। उनका आरोप है कि षड्यंत्र के तहत बीएलओ ने ऐसा किया है। बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। एसडीएम मेजा सुरेंद्र प्रताप यादव ने बताया कि अगर बीएलओ ने गलती किया है तो अभी समय है, उसमें सुधार कर लिया जाएगा।