फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या जा रहे सैकड़ों शिवसैनिकों ने राममंदिर को लेकर लगाए जयकारे, छावनी बना प्रयागराज जंक्शन

Fri, 23 Nov 2018 08:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
'हर हिंदू की यही पुकार, पहले मंदिर फिर सरकार' के नारे के साथ मुंबई से चले सैकड़ों शिवसैनिक शुक्रवार को प्रयागराज होते हुए अयोध्या रवाना हो गए। मुंबई से 24 कोच की स्पेशल ट्रेन से जंक्शन पहुंचे शिवसैनिकों ने खूब जयकारे लगाए। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार को भी निशाने पर लिया। कहा कि केंद्र में साढ़े चार वर्ष बीत जाने के बाद भी अब तक मोदी सरकार राममंदिर निर्माण को लेकर कोई उल्लेखनीय कदम नहीं उठा सकी है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के नवी मुंबई, कल्याण, थाणे, भिवंडी आदि लोकसभा क्षेत्र से अयोध्या जा रहे शिवसैनिकों ने कहा कि अगर अभी मंदिर नहीं बन सका तो फिर कभी नहीं बन सकेगा। थाणे के अनिल भोर, मुंबई के स्वप्निल शुक्ला, रमेश पुरोहित, एनके मिश्र आदि ने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव के दौरान न तो भगवान राम के नाम पर वोटों की भीख मांगती है और न ही जुमले बाजी करती है।

शिवसैनिक वहां राजनीतिक मकसद से नहीं जा रहे हैं। वे वहां अयोध्या भगवान राम का दर्शन करने के लिए जा रहे हैं। वहां शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी मौजूद रहेंगे। कल्याण से आए शिवाजी शिंदे ने कहा कि अयोध्या जा रहे शिवसैनिकों पर तोहमत लगाने की जगह सरकार को मंदिर निर्माण के लिए तारीख बताकर संदेह खत्म करना चाहिए। क्योंकि अब मंदिर निर्माण का मु्द्दा भाजपा के हाथ से निकल गया तो 2019 में उसकी सरकार किसी भी सूरत में दोबारा नहीं आएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम 4.45 बजे के आसपास जंक्शन पहुंची 24 कोच की स्पेशल ट्रेन 30 मिनट तक खड़ी रही। इस दौरान अलग-अलग गुट में शिवसैनिकों ने अपनी पार्टी का झंडा लेकर ‘जय श्रीराम’ के जयकारे लगाए। इसके पूर्व शिवसैनिकों की ट्रेन आने के पहले जंक्शन छावनी में तब्दील हो गया।

आईजी रेलवे बीआर मीणा, इंसपेक्टर जीआरपी रघुबीर सिंह, आरपीएफ प्रभारी रजिंदर कुमार आदि जवानों के  साथ प्लेटफार्म नंबर नौ पर ही डटे रहे। ट्रेन रवानगी के बाद ही फोर्स वहां से हटी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें