शिक्षा सेवा चयन आयोग पर आयोजित महाधरने में शामिल प्राथमिक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला।
छह दिनों से चल रहा है धरना
यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग कार्यालय के सामने प्राथमिक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का धरना पांच दिनों से चल रहा है। सोमवार को धरने का छठा दिन रहा। अधिकारी बात करने के लिए तो आ रहे हैं लेकिन मांग पूरी न होने के कारण समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
छह दिनों से दिन रात चल रहा है धरना प्रदर्शन
आयोग के सामने धरना प्रदर्शन दिन के साथ ही पूरी रात चलता है। रात में टॉर्च की रोशनी में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। आयोग के अधिकारियों ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर इस बेमियादी धरने का स्थान बदलवाने के लिए कहा था। तर्क दिया गया कि अभ्यर्थियों की भीड़ के चलते कार्यालय में कार्य करने में दिक्कत हो रही है और गोपीयता प्रभावित हो रही है।