फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : जूता-चप्पल के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

Sat, 18 May 2024 04:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

घटना के चलते आसपास के लोग भी दहशत में दिखे। अनिल जायसवाल जूते-चप्पल का कारोबार करते हैं। बहादुरगंज में उन्होंने गोदाम बना रखा है। शनिवार को उनके गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
जूते-चप्पल के गोदाम में आग लगने से मची रही अफरातफरी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली के बहादुरगंज स्थित जूते-चप्पल के गाेदाम में शनिवार सुबह आग लग गई। इसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकी। आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

विज्ञापन


अनिल जायसवाल बहादुरगंज में स्थित शॉपिंग कॉम्पलेक्स में जूते-चप्पल की दुकान संचालित करते हैं। बेसमेंट में ही उन्होंने गोदाम बना रखा है जिसमें भारी मात्रा में सामान स्टोर किया गया है। शनिवार सुबह 8.30 बजे के करीब बेसमेंट से धुआं निकलता देख लोगों ने सूचना दी तो पुलिस पहुंची। थोड़ी देर बाद फायर ब्रिगेड भी आ गई। शटर खोला गया तो गोदाम में भीषण आग लगी थी।



विज्ञापन
विज्ञापन





फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने पानी की बौछार कर आग बुझाने का कार्य शुरू किया। गोदाम तक फायरब्रिगेड की गाड़ी आने का रास्ता न होने की वजह से फायरकर्मियों को फायर टेंडर से छह हौज पाइप जोड़कर राहत कार्य करना पड़ा। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव पांडेय ने बताया कि दुकानदार ने लाखों के नुकसान की आशंका जताई है। कोई जनहानि नहीं हुई है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें