कंट्रोल रूम पर रटारटाया जवाब
विद्युत विभाग के कंट्रोल रूम पर बिजली कटौती होते ही फोन की घंटी बजनी शुरू हो जाती है। शिवकुटी के राम प्रकाश ने बताया कि बिजली गुल होने के बाद जब कंट्रोल रूम पर फोन किया तो कहा गया कि बिजली जल्द आ जाएगी। हर बार यही सुनने को मिलता है। लेकिन, कई बार घंटों बिजली गुल रहती है।
बिना कोई सूचना दिए आए दिन बिजली काट दी जा रही है। कई बार तो पूरी रात बिजली गुल रहती है। इस समस्या का समाधान करना बेहद जरूरी है। - आकाश यादव, तेलियरगंज
पिछले एक हफ्ते से बिजली कटौती ने बेहाल कर रखा है। कभी दिन तो कभी रात में बिजली काट दी जाती है। अगर ऐसा ही रहा तो दिक्कत और भी बढ़ जाएगी। - सत्या प्रकाश, तेलियरगंज
जूनियर असिस्टेंट की परीक्षा देनी है। रात-दिन पढ़ाई कर रहा हूं। लेकिन, बिजली कटौती ने इतना परेशान कर रखा है कि पढ़ाई नहीं हो पा रही है। - विवेक सिंह, तेलियरगंज
रोजाना ही बिजली काटी जा रही है। रात में बार-बार ट्रिपिंग होती है। जिससे पेयजल का भी संकट बना रहता है। अफसर समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। -निर्भय सिंह, तेलियरगंज