जनगणना-2027 के तहत मकानों की गणना व सूचीकरण का कार्य 22 मई से प्रयागराज में शुरू होने जा रहा है। इस कार्य के लिए 15 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
जनगणनाकर्मी अपने मकान सूचीकरण ब्लॉक में आवंटित मकानों की गणना करेंगे। वे घर-घर जाएंगे और मुखिया के नाम समेत 33 प्रकार के प्रश्न पूछेंगे। इसके बाद मकानों पर क्रमवार जनगणना नंबर दर्ज करेंगे और नजरी-नक्शन तैयार करेंगे। अंत में एचएलओ ऐप पर मकानों की गणना से संबंधित जानकारी दर्ज करेंगे।
मकानों के सूचीकरण व गणना की प्रक्रिया शुरू होने से पहले स्वगणना भी कराई गई। इसकी अंतिम तिथि 21 मई निर्धारित थी। अब तक प्रयागराज में तकरीबन 50 हजार लोगों को स्वगणना की है। स्वगणना करने वालों को एसई आईडी नंबर जारी हुआ है।
जनगणनाकर्मी के घर आने पर स्वगणना करने वालों को आईडी नंबर बताना होगा। जिला जनगणना अधिकारी विनीता सिंह ने निर्देश दिए है कि जिन विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को प्रगणक व सुपरवाइर की जिम्मेदारी दी गई है और अब तक बिना अनुमति के अनुपस्थित है या जिन्होंने जनगणना किट प्राप्त नहीं की है, उनका एक दिन का वेतन रोक लिया जाए।