फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गतिमान में यात्रियों का वेलकम करेंगी ट्रेन होस्टेस 

Mon, 04 Apr 2016 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
मेट्रो में नौकरी का मौका
विज्ञापन
देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों को विमान जैसी सुविधाएं मिलेंगी। विमान की तर्ज पर गतिमान एक्सप्रेस में यात्रियों का वेलकम ट्रेन होस्टेस करेंगी। यह पहला मौका होगा जब देश में चलने वाली किसी रेल में ट्रेन होस्टेस की तैनाती की जा रही है। 12 कोच की गतिमान के हर कोच में ट्रेन होस्टेस रहेंगी। हालांकि गतिमान का सफर यात्रियों को जरूर महंगा पड़ने जा रहा है। शताब्दी एक्सप्रेस की तुलना में इसका किराया ज्यादा है। 
विज्ञापन


पांच अप्रैल को रिमोट के जरिए रेलमंत्री सुरेश प्रभु गतिमान एक्सप्रेस का शुभारंभ करेंगे। दिल्ली स्थित हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से आगरा कैंट पहुंचने में गतिमान एक्सप्रेस 100 मिनट का वक्त लगाएगी। यात्रियों को ट्रेन में विमान जैसा एहसास हो इसके लिए रेलवे ने ट्रेनों में मिलने वाली कई खास सुविधाएं बढ़ा गतिमान में पहली बार उपलब्ध कराई हैं। गतिमान के हर एक कोच में ऑटोमेटिक फायर अलार्म, स्लाइडिंग डोर लगाए गए हैं।

इसके अलावा जीपीएस आधारित ट्रेन रनिंग इंफारमेशन की सुविधा भी यात्रियों को मिल जाएगी। हर सीट के आगे टीवी स्क्रीन भी है। ताकि सफर में यात्री बोर न हों। इसमें नाश्ते में डोसा, उपमा, इडली, ब्रेड बटर, रोस्टेड ड्राइ फ्रूटस, ताजे फल, चिकन रोल, स्पेनिश एग ऑमलेट आदि व्यंजन उपलब्धता के अनुसार परोसे जाएंगे। इसका इंजन भी 5400 हार्स पावर का रहेगा। गतिमान के किराए की बात करें तो एक्जीक्यूटिव श्रेणी में दिल्ली से आगरा का किराया 1500 एवं चेयर कार का 750 रुपये निर्धारित किया गया है। जबकि भोपाल शताब्दी में एक्जीक्यूटिव श्रेणी का किराया 1010 एवं चेयर कार का 515 रुपये ही है।
विज्ञापन

 
‘पहली बार गतिमान में ट्रेन होस्टेस की तैनाती की जा रही है। ट्रेन के हर एक कोच में कम से कम एक ट्रेन होस्टेस जरूर रहेगी। इसके अलावा यात्रियों को नाश्ते में भी कई वैरायटी मिलेगी।’
विज्ञापन

00 संदीप दत्ता, पीआरओ, आईआरसीटीसी।
गतिमान का किराया
  फेयर/चार्ज     एक्जीक्यूटिव श्रेणी    चेयर कार
बेस फेयर    1050    460
रिजर्वेशन चार्ज    60    40
सुपरफास्ट चार्ज    75    45
सर्विस टैक्स    52    24
कैटरिंग चार्ज    263    181
कुल किराया    1500    750
00000000000000
भोपाल शताब्दी का  किराया दिल्ली से आगरा
 फेयर/चार्ज     एक्जीक्यूटिव श्रेणी    चेयर कार
बेस फेयर    728    322
रिजर्वेशन चार्ज    60    40
सुपरफास्ट चार्ज    75    45
सर्विस टैक्स    37    18
कैटरिंग चार्ज    110    90
कुल किराया    1010    515
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें