फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में ईमानदार लोग विलुप्त वन्यजीवों की तरह: हाईकोर्ट

Fri, 12 Jan 2018 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहबाद हाईकोर्ट - फोटो : File Photo
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने बढ़ती बेईमानी और भ्रष्टाचार पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि यह दैनिक कार्य का हिस्सा बन गया है। देश में निष्ठावान और ईमानदार लोगों की संख्या घटती जा रही है। ईमानदार लोग वन्यजीवों की तरह विलुप्त प्राणी बनते जा रहे हैं। इनके संरक्षण की आवश्यकता है। सरकार को ईमानदारों और निष्ठावान लोगों को प्रोत्साहित करने की योजना पर अमल करने तथा भ्रष्टाचारियों को दंडित करने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने मेरठ विकास प्राधिकरण में प्लाट आवंटन में हुए घोटाले की जांच विजिलेंस से कराने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि कहा है कि तीन माह में जांच रिपोर्ट उनके समक्ष प्रस्तुत की जाए। कोर्ट ने प्रमुख सचिव शहरी विकास को जांच में दोषी पाए गए अधिकारियों के खिलाफ  विभागीय एवं आपराधिक कार्रवाई एक साल के भीतर पूरी कर दंडित करने का भी निर्देश दिया है। कोर्ट ने प्राधिकरण द्वारा गलत तरीके से किए गए प्लाट आवंटन को निरस्त कर दिया है, साथ ही प्राधिकरण की निर्देश दिया है कि वह याची को हर्जाने के तौर पर 50 हजार रुपये का भुगतान करे। नरेंद्र कुमार त्यागी की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल तथा न्यायमूर्ति अजित कुमार की खंडपीठ ने दिया है।

याची का कहना था कि डिफेंस इंक्लेव योजना मेरठ में विकास प्राधिकरण को याची ने प्लाट आवंटन का टेंडर दिया था। प्लाट संख्या बी 399 की नीलामी में याची की अधिकतम बोली स्वीकार की गई। उसने 13500 के बदले 14000 प्रति वर्ग मीटर की बोली लगाई थी। याची को 10 दिन बाद पता चला की वह प्लाट अंजू नाम की महिला को 14200 की दर पर आवंटित कर दिया गया है। जब कि वह नीलामी के समय मौजूद नहीं थी। जांच में पुष्टि भी हुई। याची ने उपाध्यक्ष पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें