कोतवाली के बहादुरगंज में रहने वाले एक व्यापारी परिवार की सूचना से बृहस्पतिवार को हड़कंप मच गया। व्यापारी की ओर से दी गई सूचना के मुताबिक मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की आरआरटी टीम ने आस्ट्रेेलिया से काफी पहले आए पति-पत्नी की स्क्रीनिंग की। उनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं मिले हैं। दोनों स्वत: होम क्वारंटीन रहे। उन्हें अब 14 दिन तक नियमित स्क्रीनिंग कराने के साथ होम क्वारंटीन रहने को कहा गया है। उनके घर पर कोरोना संक्रमित का नोटिस चस्पा किया गया है।
बहादुरगंज में रहने वाले व्यापारी परिवार के पति-पत्नी काफी पहले आस्ट्रेलिया गए थे। कोरोना संक्रमण का हल्ला मचा तो दोनों ने खुद को क्वारंटीन कर घर वालों से अलग कर लिया। इस बीच छानबीन बढ़ी तो व्यापारी की ओर से प्रशासन को अपनी ओर से विदेश यात्रा की सूचना दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची आरआरटी टीम ने दोनों का स्वास्थ्य जांचा। स्क्रीनिंग के बाद उन लोगों में कोरोना के लक्षण नहीं मिले।
एहतियातन दोनों लोगों को 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहने नियमित स्क्रीनिंग कराने को कहा गया है। बताया गया कि व्यापारी परिवार ने पहले से ही दोनों लोगों को क्वारंटीन कर संक्रमण से बचाया और वे स्वस्थ हैं।