फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड जवान ने दिखाई मानवीय संवेदना, एडीजी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर की तारीफ

Fri, 14 May 2021 05:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • होमगार्ड जवान ने दिखाई संवेदना, सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ
  • एडीजी जोन ने ट्वीट किया वीडियो, सैकड़ों लोगों ने किया लाइक
विज्ञापन
prayagraj news : कोरियरकर्मी की मदद करता होमगार्ड। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नियम-कानून अपनी जगह हैं लेकिन मानवता सबसे ऊपर है। ड्यूटी के दौरान एक राहगीर की मदद कर होमगार्ड जवान नानबाबू ने ऐसा ही संदेश दिया। घटना का वीडियो एडीजी जोन ने ट्वीट कर जवान की हौसलाआफजाई की तो तारीफों के ढेर लग गए। 24 घंटे के भीतर सैकडों लोगों ने इसे लाइक और रीट्वीट किया। 
विज्ञापन


घटना बुधवार सुबह लोकसेवा आयोग चौराहे के पास की है। चौराहे पर होमगार्ड जवान नानबाबू ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान एक कोरियर कंपनी का डिलीवरीब्वॉय वहां से गुजरा। उसकी बाइक पर बहुत ज्यादा कोरियर पैकेट लदे थे और इसी दौरान पार्सल से भरी उसकी एक बोरी नीचे गिर पड़ी। फोर्स को देखकर वह हड़बड़ाहट में आगे बढ़ गया। इसी दौरान जवान दौडक़र पहुंचा और पार्सल भरी बोरी उठाकर बाइक पर रखने के बाद डिलीवरीब्वॉय को जाने के लिए कह दिया।




घटना के वक्त एडीजी जोन प्रेमप्रकाश भी वहीं से गुजर रहे थे जिन्होंने पूरा दृश्य अपने मोबाइल कैमरे से रिकॉर्ड किया और जवान की हौसलाआफजाई करते हुए इसे ट्वीट कर दिया। जिस पर सैकड़ों लोगों ने होमगार्ड जवान की तारीफ की। सभी का कहना था कि मानवता नियम-कानून से ऊपर है और होमगार्ड ने बिल्कुल ठीक किया। एडीजी जोन ने कमेंट करने वाले यूजरों को वीडियो जारी कर धन्यवाद दिया। साथ ही यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में कार्यशाला या गोष्ठी के आयोजन की दशा में जवानों से अपील की जाएगी कि वह ड्यूटी के दौरान मानवीय संवेदनाओं का जरूर ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें