फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली 2024 : होली में चढ़ा लोकसभा चुनाव का रंग, भगवा गुलाल की बढ़ी डिमांड

Thu, 21 Mar 2024 05:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पिचकारी और रंगों के थोक विक्रेता मो. कादिर ने बताया कि हर साल बच्चों की डिमांड को देखते हुए बाजार से कुछ अलग तरह की पिचकारी आती है। अब लोकसभा चुनाव भी आने वाला है। इसी वजह से पिचकारी निर्माता कंपनियों ने बाजार में मोदी, योगी पिचकारी उतारी है। कहा कि बाजार में बच्चों के लिए मोदी-योगी टैंक पिचकारी उपलब्ध है।
विज्ञापन
बाजार में आई कमल के निशान वाली पिचकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली के बाजार में लोकसभा चुनाव का रंग चढ़ गया है। इस बार मोदी-योगी के चित्र के साथ इलेक्टोरल बॉन्ड वाली भी पिचकारी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बाजार में सबसे ज्यादा मांग भगवा गुलाल की है। भाजपा समर्थक भगवा तो सपा और कांंग्रेस वाले लाल व हरा गुलाल खरीदना पसंद कर रहे हैं। कारोबारी भी राजनीतिक दलों के ऑर्डर भी लगातार ले रहे हैं। बच्चों और युवाओं के लिए इस बार होली के बाजार में मोदी-योगी पिचकारी आकर्षण का केंद्र है। सिविल लाइंस, चौक, कटरा आदि बाजारों में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की फोटोवाली पिचकारी, सहित अन्य सामग्री मौजूद हैं।

विज्ञापन


पिचकारी और रंगों के थोक विक्रेता मो. कादिर ने बताया कि हर साल बच्चों की डिमांड को देखते हुए बाजार से कुछ अलग तरह की पिचकारी आती है। अब लोकसभा चुनाव भी आने वाला है। इसी वजह से पिचकारी निर्माता कंपनियों ने बाजार में मोदी, योगी पिचकारी उतारी है। कहा कि बाजार में बच्चों के लिए मोदी-योगी टैंक पिचकारी उपलब्ध है। बच्चे इसमें रंग भरकर स्कूल बैग की तरह अपनी पीठ पर लगाकर सामने वालों को रंगों से सरोबार करेंगे। इसके अलावा रिश्वत गन, गठबंधन, टच रंग आदि पिचकारी भी लोग खरीदना पसंद कर रहे हैं।

स्कूल में होली मनाते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
बाजार में बेलन, बंदूक, एके-47, प्रेशर पिचकारी, मोटू-पतलू, छोटा भीम टैंक, हथौड़ा पिचकारी, बुलडोजर आदि को भी बच्चे पसंद कर रहे हैं। बाजार में हर्बल कलर भी खूब खरीदे जा रहे हैं। यूपी के हाथरस में बने हर्बल रंग का बाजार में तकरीबन कब्जा है। इस बार चंदन का गुलाल भी बाजार में पहली बार आया है। कारोबारियों का कहना है कि चंदन का गुलाल थोड़ा महंगा तो है लेकिन उसकी क्वालिटी काफी अच्छी है। सिल्क गुलाल भी लोग खरीदना पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्कूल में होली खेलते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
मोदी मुखौटा की है मांग

बाजार में भगवा गुलाल के साथ मोदी मुखौटा की भी खूब मांग है। चौक के दुकानदार दीपक केसरवानी ने बताया कि कई तरह के डरावने मुखौटे भी बाजार में आए हैं। उसे भी लोग खरीद रहे हैं। फॉग पटाखा, स्मॉग बम आदि कभी बिक्री बढ़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें