फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक टिकटों पर दिखेंगे होली के रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रंग पर्व होली को यादगार बनाने के लिए डाक विभाग ने अनूठी पहल की है। डाक टिकटों पर होली के रंग के साथ कोई भी व्यक्ति खुद की फोटो भी छपवा सकता है। इसके लिए इच्छुक व्यक्ति को प्रधान डाकघर में फिलैटलिक ब्यूरो से संपर्क करना होगा।
विज्ञापन

डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव के मुताबिक खुद की तस्वीर वाले 12 टिकट जारी करवाने के लिए तीन सौ रुपये अदा करने होंगे। रंग भरे इन टिकटों पर खुद का फोटो लगी होगी। उन्होंने बताया कि पांच रुपये के ऐसे विशेष जिन पर आप की फोटो होगी, देश भर में कहीं भी भेजी जा सकती है। इन टिकटों पर हिंदी और अंग्रेजी में होली भी लिखा होगा। साथ में विभिन्न रंगों, अबीर-गुलाल के साथ गुझिया की डलिया भी अंकित होगी। मात्र 300 रुपये के खर्च में 12 डाक टिकटों की एक शीट बनवाई जा सकती है। श्री यादव ने बताया कि लखनऊ जीपीओ में इसके लिए संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें