फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक सईद का अवैध गैराज, घूरपुर ग्लास फैक्ट्री में निर्माण सील

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीए ने शनिवार को यमुनापार इलाके में पूर्व विधायक सईद अहमद का आवासीय क्षेत्र में निर्मित अवैध गैराज और बंद पड़ी घूरपुर ग्लास फैक्ट्री परिसर में अवैध प्लाटिंग और फ्लैट निर्माण को सील कर दिया।
विज्ञापन

पीडीए उपाध्यक्ष टीके शिबू के निर्देश पर जोनल अधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने प्रवर्तन दल के साथ रीवा रोड पर अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। जोनल अधिकारी के मुताबिक महेवा पूरब पट्टी नैनी में आवासीय क्षेत्र में गैराज और सर्विस सेंटर को सील किया गया। यह संपत्ति पूर्व विधायक सईद अहमद की बताई गई।
प्रवर्तन दल ने वर्षों से बंद पड़ी घूरपुर ग्लास फैक्ट्री परिसर में अवैध प्लाटिंग उजाड़ी। यहां पुराने भवन में निर्माणाधीन फ्लैट भी सील किए। कार्रवाई से क्षेत्र में निर्माण कराने वालों में हड़कंप मचा रहा। एक दर्जन से अधिक स्थानों पर निर्माण बंद कराकर भवन निर्माण सामग्री जब्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें