इलाहाबाद। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) मुख्यालय में बुधवार की शाम रोजा इफ्तार आयोजित किया गया। इफ्तार में एनसीआर के वरिष्ठ अफसरों के साथ ढेरों कर्मचारी शामिल हुए। एनसीआर की रेलवे कैंटीन में आयोजित इफ्तार के बाद नमाजियों ने शांति और सद्भाव की दुआ मांगी।
रोजा इफ्तार में एनसीआर मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (सीसीएम) विजयी राम, सीपीओ ओम प्रकाश, सीईई वीके सोनवले, सीएसटी मनमोहन, सीपीएम इनामुल हक, हमीम अहमद, पीआरओ अमित मालवीय, पीएस सीपीआरओ एसजे रहमानी, मो. जावेद, फैजान आजिल, महमूद आदि के साथ मुख्यालय के वरिष्ठ अफसर एवं कई कर्मचारी मौजूद रहे।