फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद के हिस्ट्रीशीटर बेटे ने घर में घुसकर युवक को पीटा

विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कैंट के म्योराबाद कछार क्षेत्र में रहने वाले आकिब को पूर्व सांसद के हिस्ट्रीशीटर बेटे ने अपने साथियों साथ मिलकर पीटा। आधी रात घर में घुसकर उसने घटना को अंजाम दिया। भुक्तभोगी युवक की मां रूबीना ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बुधवार रात 11:30 बजे के करीब शिवांग पासी अपने दो दोस्तों बिल्लू पासी व प्रकाश निवासी म्योराबाद के साथ उसके घर में घुस आया। इसके बाद उसके बेटे आकिब को लाठी-डंडों व बंदूक की बट से मारपीट कर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन


शोरगुल सुनकर आसपास के लोग आने लगे तो हमलावर भाग निकले। रूबीना ने बताया कि कुछ दिनों पहले पतंग उड़ाने को लेकर आकिब का आरोपियों से विवाद हुआ था। इसी खुन्नस को लेकर बृहस्पतिवार को नशे में धुत होने के बाद उन्होंने घर में घुसकर मारपीट की।

बता दें कि शिवांग पासी पूर्व सांसद का बेटा है जिस पर कैंट समेत अन्य थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखकर कैंट पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें