फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : माफिया अतीक का करीबी हिस्ट्रीशीटर बली पंडित पुलिस हिरासत में, पीडीए का बुलडोजर फिर गरजने को तैयार

Mon, 13 Mar 2023 08:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अतीक के गुर्गे बली पंडित को पुलिस ने रविवार को हिरासत में ले लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। शाइस्ता परवीन का जो सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है, उसमें वह नीवा में बली पंडित से ही मिलने गई थी।
विज्ञापन
Prayagraj News : अतीक अहमद, पूर्व सांसद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतीक के गुर्गे बली पंडित को पुलिस ने रविवार को हिरासत में ले लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। शाइस्ता परवीन का जो सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है, उसमें वह नीवा में बली पंडित से ही मिलने गई थी। पुलिस उससे शाइस्ता के अलावा शूटर साबिर के बारे में भी पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस ने आधिकरिक पुष्टि नही की है।

विज्ञापन

 

अब गुड्डू मुस्लिम और गुलाम के अवैध निर्माणों की बारी, बुलडोजर फिर गरजने को तैयार

माफिया अतीक अहमद के बमबाज और गोलीबाज शूटरों के अवैध निर्माणों पर एक बार फिर बुलडोजर चलाने की तैयारी कर ली गई है। अब बारी है बमबाज गुड्डू मुस्लिम और गुलाम की। होली बाद इन्हीं के अवैध निर्माणों से ध्वस्तीकरण की शुरू करने की पीडीए ने रणनीति बनाई है। फिलहाल गुड्डू मुस्लिम का घर चक निरातुल की गली में होने की वजह से वहां मजदूरों को लगाकर अवैध भवन निर्माण को ढहाया जाएगा।



गुड्डू मुस्लिम के भवन का नक्शा पास नहीं है। इससे जुड़ी फाइल पर ध्वस्तीकरण का आदेश किया जा चुका है। इसी तरह मेहंदौरी में स्थित शूटर गुलाम के अवैध भवन निर्माण पर भी पीडीए का बुलडोजर चलेगा। पीडीए के सचिव अजीत कुमार का कहना है कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कहां से शुरू होगी, इस पर सोमवार को निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Prayagraj : विधायकी के टिकट के लिए अखिलेश की मौजूदगी में उमेश पाल ने थामा था सपा का दामन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें