फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : जमीन हड़पने के लिए हिस्ट्रीशीटर भाइयों ने रची साजिश, बनवाया फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र

Sun, 01 Sep 2024 01:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मो.अख्तर निवासी शेखपुर इब्राहिमपुर बमरौली ने बताया कि उसने कई साल पहले पौने दो बीघा जमीन क्रय की थी। गांव के ही एक व्यक्ति व उसके परिवार के लोगों ने भूमाफिया व अपराधी प्रवृत्ति के दो भाइयों के इशारे पर उक्त भूमि को अपना बताया। फर्जी मृत्युप्रमाण पत्र बनाकर सक्षम प्राधिकारी की फर्जी मुहर व हस्ताक्षर बनाकर वाद भी दायर किया।
विज्ञापन
फ्रॉड केस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरामुफ्ती में जमीन हड़पने के लिए जाली मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि अपराधी प्रवृत्ति के दो हिस्ट्रीशीटर भाई उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने की भी साजिश रच रहे हैं। उसने थाने से लेकर आलाधिकारियों तक से शिकायत की है।

विज्ञापन


मो.अख्तर निवासी शेखपुर इब्राहिमपुर बमरौली ने बताया कि उसने कई साल पहले पौने दो बीघा जमीन क्रय की थी। गांव के ही एक व्यक्ति व उसके परिवार के लोगों ने भूमाफिया व अपराधी प्रवृत्ति के दो भाइयों के इशारे पर उक्त भूमि को अपना बताया। फर्जी मृत्युप्रमाण पत्र बनाकर सक्षम प्राधिकारी की फर्जी मुहर व हस्ताक्षर बनाकर वाद भी दायर किया। जो साक्ष्य के अभाव में निरस्त कर दिया गया। जबकि, सत्यता यह है कि जमीन के विक्रेता ने 1971 में बैनामा कराया और तब उनका कब्जा रहा। इसके बाद उसने उनसे जमीन क्रय की।

आरोप लगाया कि पिपरी थाने के दो हिस्ट्रीशीटर भाई व कुछ अन्य लोग जमीन हड़पने की नीयत से उसे फंसाने की साजिश रच रहे हैं। जबकि, पूर्व में इनमें से एक रंगदारी मांगने समेत अन्य आरोपों में जेल भेजा जा चुका है। दोनों भाइयों पर पूरामुफ्ती में भी मामले दर्ज हैं। बताया कि उसने आला अफसरों को शिकायती पत्र दिया है। प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र अभी उन्हें नहीं मिला है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें