कार्यकर्ताओं और स्वयं सेवकों ने एक दूसरे को बांधा रक्षासूत्र
इस अवसर पर राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय कि कुलपति प्रो. सीमा सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि रक्षाबंधन का पर्व सामाजिक समरसता और मेलजोल का पर्व है। यह हमें मिलजुल कर रहना सिखाता है। सब में एक ही चैतन्य का निवास है। इसकी शिक्षा भी हमें भारतीय परंपरा से मिलती है। इसके पूर्व कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों ने ध्वज तथा एक दूसरे को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन की बधाई दी।
कार्यक्रम में विभाग संघ पदाधिकारी डा. विश्वनाथ लाल निगम एवं प्रो. कृष्ण पाल सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रांत प्रचारक रमेश, सह प्रांत प्रचारक मुनीश, प्रो. राज बिहारी, विभाग प्रचारक आदित्य, डा. एमजे त्रिपाठी, मेयर गणेश केसरवानी, सांसद केशरी देवी पटेल, डा. कीर्तिका अग्रवाल, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, अवधेश चंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।