फोटो। करनाईपुर। स्कूल की बिल्डिंग से गुजरा विजली का तार
बहरिया क्षेत्र के कहली स्थित सिविलियन विद्यालय की छत के ऊपर से गुजर रहा 440 वोल्ट का बिजली का तार छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए खतरा बन गया है। इसके कारण अभिभावकों, ग्रामीणों और विद्यालय प्रशासन में चिंता व्याप्त है।
अभिभावक सुनील कुमार पटेल और समर बहादुर शर्मा ने बताया कि विद्यालय के ऊपर से गुजर रही 440 वोल्ट की बिजली लाइन कई स्थानों पर खुली हुई है, जिससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। उन्होंने बिजली विभाग से विद्यालय के ऊपर से गुजर रही लाइन को हटाकर सुरक्षित स्थान से केबल के माध्यम से बिजली आपूर्ति कराने की मांग की है। प्रधानाध्यापक नीरज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि विद्यालय की छत के ऊपर से 440 वोल्ट का बिजली तार काफी समय से गुजरा हुआ है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए इस लाइन को हटाकर सुरक्षित व्यवस्था करना आवश्यक है।