मूसलाधार बारिश ने रविवार की सुबह नगर निगम के साथ ही पीडीए की तैयारियों की हकीकत उजागर कर दी। करीब दो घंटे तक हुई बारिश से सड़कों की आफत आ गई। वाराणसी हाईवे पर पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने से जलभराव रहा।
नई झूंसी स्थित सरकारी नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और त्रिवेणीपुरम काॅलोनी स्थित बिजली उपकेंद्र बारिश के पानी से लबालब रहा। इससे बिजली आपूर्ति पर भी गहरा प्रभाव पड़ा। बारिश से जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। कई मोहल्लों और काॅलोनियों के घरों में पानी घुसने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का आरोप है कि नालों की नियमित और प्रभावी सफाई न होने के कारण यह स्थिति पैदा हुई है।
पीडीए की त्रिवेणीपुरम कालोनी स्थित बिजली उपकेंद्र के अगल बगल बारिश के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने और नालियों के जाम से बाहर से लेकर भीतर तक भीषण जलभराव रहा। वहीं, 05 और 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर को बचाने के लिए बिजलीकर्मियों को कुछ देर के लिए आपूर्ति भी बंद करनी पड़ी।
हरिसेनगंज में कुछ दिन पहले तक जो किसान आसमान ताकते हुए बारिश की प्रार्थना कर रहे थे, अब उनके चेहरे पर उम्मीद की चमक है। खेतों में पानी भरते ही गांवों में रौनक बढ़ गई है और किसान परिवार संग धान की रोपाई में जुट गए हैं। कृषि वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार मौर्या के मुताबिक इस बारिश से धान की फसल को सबसे ज्यादा फायदा होगा। नवाबगंज में रविवार को कौड़िहार बाजार में कीचड़ जमा होने से लोगों को मुश्किलों की राह गुजरना पड़ा। जगतपुर के किसानों ने कहा कि यह पानी धान के फसल के लिए वरदान है। घूरपुर में रविवार को भी सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। बीच में रुक रुक कर बूंदाबांदी भी हुई। सोरांव के पूरब टोला के सोनार गली में पानी की निकासी न होने के कारण सड़कें तालाब बन गई है।
आनापुर में हल्की बूंदाबांदी से किसान मायूस
क्षेत्र में रविवार को हुई हल्की बूंदाबांदी किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। अच्छी बारिश की आस लगाए बैठे किसानों को केवल कुछ देर की फुहार मिलने से मायूसी हाथ लगी। खेतों में पर्याप्त पानी न भरने के कारण धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। किसान अमृत लाल व सजीवन ने बताया कि नहरों में भी पर्याप्त पानी नहीं होने से ट्यूबवेल के सहारे सिंचाई करनी पड़ रही है। वहीं, भीरपुर में चार घंटे हल्की बारिश हुई।
रविवार की सुबह तकरीबन दो घंटे की हुई झमाझम बारिश के बाद झूंसी के त्रिवेणीपुरम बिजली उपकेंद्र मे
रविवार की सुबह तकरीबन दो घंटे की हुई झमाझम बारिश के बाद झूंसी के त्रिवेणीपुरम बिजली उपकेंद्र मे
रविवार की सुबह तकरीबन दो घंटे की हुई झमाझम बारिश के बाद झूंसी के त्रिवेणीपुरम बिजली उपकेंद्र मे