फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : गंगा और यमुना के घाटों पर 42.52 लाख में लगेंगी नाै हाई मास्ट, सिंचाई विभाग ने जारी किया टेंडर

Thu, 03 Oct 2024 06:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

गंगा और यमुना कई घाटों पर हाई मास्ट लाइटें लगी हैं। जिन घाटों पर नहीं है, वहां पर अब लगाई जाएंगी। यह सभी हाई मास्ट 12.50 मीटर ऊंची होंगी। कुल नाै हाई मास्ट में दो 4.66 लाख की, तीन 4.76 लाख और चार 4.73 लाख रुपये की लागत से लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
संगम प्रयागराज - फोटो : adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ- 2025 से पहले गंगा और यमुना के नाै घाटों को भी रोशन किया जाएगा। इसके लिए सिंचाई विभाग के बाढ़ कार्य खंड ने तैयारी कर पूरी ली है। नाै घाटों पर हाई मास्ट लाइट लगाने के लिए ऑनलाइन टेंडर जारी कर दिया गया है। इन हाई मास्ट को लगाने पर 42.52 लाख रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन


गंगा और यमुना कई घाटों पर हाई मास्ट लाइटें लगी हैं। जिन घाटों पर नहीं है, वहां पर अब लगाई जाएंगी। यह सभी हाई मास्ट 12.50 मीटर ऊंची होंगी। कुल नाै हाई मास्ट में दो 4.66 लाख की, तीन 4.76 लाख और चार 4.73 लाख रुपये की लागत से लगाई जाएंगी। इसमें सरस्वती घाट, नाैकायन घाट, महेवा घाट, रसूलाबाद घाट, ज्ञान गंगा घाट पर एक- एक और किला घाट और दशाश्वमेघ घाट पर दो-दो हाई मास्ट लगाई जाएगी।

तीन अक्तूबर को इसका टेंडर खुलेगा। इसके टेंडर का समय दिया गया है। वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी होने के पांच दिन बाद ही इसे खोला जाएगा। बाढ़ कार्य खंड के अधिशासी अभियंता डीएन शुक्ला ने बताया कि जल्द से जल्द लाइटें लगवाने के लिए टेंडर के लिए समय कम दिया गया है। इस कार्य को एक महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


मूर्ति विसर्जन के लिए 13.69 लाख में बनेगी जेटी

नवरात्र की शुरुआत तीन अक्तूबर से हो रही है। नाै दिन तक देवी पूजा के बाद झूंसी के समीप अंदावा के तालाब में मूर्ति विसर्जन होगा। मूर्ति विसर्जन के दाैरान लोगों की सुविधा के लिए तीन जेटी बनाई जाएगी। सिंचाई विभाग ने इसका भी टेंडर जारी कर दिया है। यह काम 13.69 लाख रुपये में होगा और इसका टेंडर बृहस्पतिवार को खुलेगा। इसमें सात दिन तक निर्माण और देखरेख का काम रहेगा और विसर्जन के बाद तीन दिन में उसे हटा दिया जाना है। कुल 10 दिन का काम है और औसतन प्रतिदिन एक लाख रुपये से अधिक का खर्च होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें