फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : विजिलेंस ने 20 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक समेत दो को पकड़ा, पूछताछ जारी

Thu, 03 Oct 2024 05:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शहर के तेलियरगंज के रहने वाले विजय प्रकाश ने विजिलेंस से शिकायत की थी उनकी जमीन की पैमाइश करने के नाम पर राजस्व विभाग के अधिकारी 20 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। पैसा न देने पर काफी दिनों से तहसील का चक्कर लगवा रहे हैं।
विज्ञापन
राजस्व निरीक्षक फहीमुद्दीन और सफाईकर्मी विनय कुमार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूमि की पैमाइश करने के नाम पर घूस ले रहे राजस्व निरीक्षक और बिचौलिये को विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी बृहस्पतिवार को विजिलेंस ने सदर तहसील के कमरा नंबर 18 में की। इस कार्रवाई से राजस्व कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद टीम उनसे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


शहर के तेलियरगंज के रहने वाले विजय प्रकाश ने विजिलेंस से शिकायत की थी उनकी जमीन की पैमाइश करने के नाम पर राजस्व विभाग के अधिकारी 20 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। पैसा न देने पर काफी दिनों से तहसील का चक्कर लगवा रहे हैं।

तहरीर मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर बृहस्पतिवार को राजस्व निरीक्षक फहीमुद्दीन को सदर तहसील के कमरा नंबर 18 से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उसने जैसे ही विजय प्रकाश से 20 हजार रुपये रिश्वत ली कि टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। साथ ही मामले के बिचौलिये सफाई कर्मी विनय कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें