फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट : 258 किलो गांजा रखने के आरोपी को मिली जमानत

Thu, 16 Dec 2021 12:04 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

याची कृष्ण गोपाल केअधिवक्ता ने तर्क दिया कि आरोपी की कार से गांजा की कोई बरामदगी नहीं हुई। इतनी मात्रा में स्विफ्ट डिजायर जैसी छोटी कार में गांजा रखना नामुमकिन है। इसके अलावा रिकवरी के दौरान कोई स्वतंत्र गवाह भी नहीं है।
विज्ञापन
अदालत - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 258 किलोग्राम गांजा रखने के आरोपी को जमानत दे दी है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव की एकल खंडपीठ कर रही थी। कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने ेकेसाथ कई शर्तें भी लगाई हैं।

विज्ञापन


याची कृष्ण गोपाल केअधिवक्ता ने तर्क दिया कि आरोपी की कार से गांजा की कोई बरामदगी नहीं हुई। इतनी मात्रा में स्विफ्ट डिजायर जैसी छोटी कार में गांजा रखना नामुमकिन है। इसके अलावा रिकवरी के दौरान कोई स्वतंत्र गवाह भी नहीं है। याची पक्ष के अधिवक्ता ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला भी दिया। कहा कि 681 किलो, 349.250 किलो के गांजा बरामदगी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है।

हालांकि, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिवक्ता ने तर्क दिया कि आरोपी ने अपना अपराधा कबूल लिया है। इसलिए उसे जमानत नहीं मिलनी चाहिए। तथ्यों को देखते हुए कोर्ट ने याची की जमानत मंजूर कर ली। आरोपी को कानपुर में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें