फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं हो सकेगा ‘तेल में खेल’

Sat, 28 Feb 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के लीडर रोड स्थित वर्कशॉप से किसी भी गाड़ी में डीजल-पेट्रोल भरे जाने की जानकारी अफसरों को अब पल-पल मिलेगी। इसके साथ सीसी टीवी कैमरे के जरिए नगर आयुक्त कार्यालय में बैठकर और बाहर रहने पर अपने मोबाइल से वर्कशॉप पर नजर रख सकेंगे। नगर निगम ने इसके लिए तैयार शुरू कर दी है। गाड़ियों में तेल भरने की सूचना अफसरों के मोबाइल पर मैसेज के जरिए भेजने के लिए निगम प्रशासन सॉफ्टवेयर तैयार करा रहा है। अगले कुछ दिनों में यह व्यवस्था शुरू भी हो जाएगी।
विज्ञापन


लीडर रोड वर्कशॉप में लंबे समय से ‘तेल में खेल’ का खेल चल रहा है। अफसरों और कर्मचारियों की मिलीभगत से तेल के नाम पर और अन्य मदों से करोड़ों रुपये का वारा-न्यारा हो गया। पिछले दिनों यह मामला हाईकोर्ट में गया। हाईकोर्ट ने वर्कशॉप का पूरा ब्योरा मांगा तो हड़कंप मच गया। जांच-पड़ताल शुरू हुई तो अनियमितता की जड़े खुलने लगी। पता चला कि तेल का खेल पिछले करीब 15-20 वर्षों से चल रहा था। इसके बाद अफसरों ने फाइलें तैयार की। अभी यह मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन हैं।

इस बीच वर्कशॉप में आगे तेल के नाम पर या अन्य किसी सामान में अनियमितता न हो, इसके लिए निगम प्रशासन ने सख्ती की तैयारी कर ली है। नगर आयुक्त देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि लीडर रोड वर्कशॉप के डीजल और पेट्रोल पंपों पर सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इनकी निगरानी वह स्वयं निगम मुख्यालय में अपने कार्यालय से करेंगे। व्यवस्था ऐसी की जा रही है कि बाहर रहने पर भी अपने मोबाइल से भी वर्कशॉप पर नजर रखी जा सके। इसके साथ ही जिस भी गाड़ी में डीजल-पेट्रोल भरा जाएगा, उसकी इंट्री कंप्यूटर में दर्ज होती ही अपर नगर आयुक्त और सभी जोनल अफसरों के मोबाइल पर तुरंत एसएमएस के जरिए सूचना पहुंच जाएगी। इससे वर्कशॉप में अनियमितता खत्म होगी। बताया कि इसके लिए सॉफ्टवेयर जल्द तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें