फोर्स न मिलने के कारण पिछले साल नहीं हो सका था चुनाव
याची के अधिवक्ता नितीश कुमार श्रीवास्तव की ओर से पुलिस प्रशासन के रवैये पर सवाल उठाते कहा कि काशी विद्यापीठ प्रशासन ने छात्रसंघ चुनाव केलिए पिछले साल ही अधिसूचना जारी कर दी थी, लेकिन पुलिस बल मुहैया न होने से चुनाव नहीं हो सका।
इस पर कोर्ट ने कहा कि विधानसभा चुनाव खत्म होने के तीन दिनों के भीतर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने के संदर्भ में पुलिस कमिश्नर केसमक्ष पत्र भेजे, जिस पर पुलिस कमिश्नर को दो दिनों के भीतर जवाब देना होगा। इसकेबाद विवि प्रशासन को एक सप्ताह के भीतर छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम प्रकाशित करना होगा।