फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 जून को रिटायर हो रहे इंस्पेक्टर को प्रोन्न्ति का आदेश

Thu, 25 Jun 2020 08:22 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
दरोगा भर्ती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले इंस्पेक्टर वीर विक्रम सिंह को तीन दिन में प्रोन्नति देने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने यह आदेश पुलिस मुख्यालय लखनऊ के दो अधिकारियों द्वारा विरोधाभाषी जानकारी देने पर दिया है। मामले पर अधिकारियों से भी छह जुलाई तक जवाब तलब किया है।

विज्ञापन


कोर्ट ने आदेश की प्रति प्रमुख सचिव गृह, अपर मुख्य सचिव गृह, विशेष सचिव गृह एवं अपर पुलिस महानिदेशक कार्मिक पुलिस मुख्यालय लखनऊ को अनुपालन के लिए भेजे जाने को कहा है। यह आदेश न्यायमूर्ति जेजे मुनीर ने वीर विक्रम सिंह की याचिका पर दिया है। सरकारी अधिवक्ता ने कोर्ट मे एडीजी स्थापना व एडीजी प्रशासन के दो दिशानिर्देश पेश किए।

एक में याची का वरीयता क्रम 306 नंबर पर बताया गया। वहीं दूसरे अधिकारी ने कहा याची को वरिष्ठता क्रम 306 पर गलती से रखा गया है। वह 157वें क्रम पर शिशिर त्रिवेदी से नीचे है। याची से जूनियर रहे कई पुलिस अधिकारियों की प्रोन्नति उससे पहले ही चुकी है। जबकि, याची को अब तक प्रोन्नत नहीं किया गया।
विज्ञापन


वह इसी साल 30 जून को सेवानिवृत्त होने जा रहा है। कोर्ट ने दोनों अधिकारियों द्वारा दी गई सूचनाएं पत्रावली पर रख ली हैं और तीन दिन में प्रोन्नति देने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने गलत जानकारी देने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सुनवाई छह जुलाई को होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें