फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित-विज्ञान के सहायक अध्यापकों की नियुक्ति का मामला

Thu, 01 Sep 2016 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
कोर्ट
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गणित-विज्ञान के 29334 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति के मामले में हाईकोर्ट ने अवमानना याचिका की सुनवाई करते हुए सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा और बहराइच, सिद्धार्थनगर और औरैया के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को तलब कर लिया है। अनीता सिंह चौहान और अन्य की अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश न्यायमूर्ति पंकज नकवी ने दिया है।
विज्ञापन


याची के अधिवक्ता अनूप त्रिवेदी, विभू राय ने बताया कि कोर्ट ने गणित विज्ञान के सहायक अध्यापक भर्ती मामले में याचीगण को दस दिन के भीतर नियुक्तिपत्र देने का आदेश दिया था। इस आदेश का पालन नहीं किया गया। कोर्ट एक बार और आदेश का पालन करने का अवसर दिया था फिर भी नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया। कोर्ट ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए कहा कि आदेश का पालन कर हलफनामा दाखिल करें नहीं तो छह अक्तूबर को कोर्ट के समक्ष उपस्थित हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें