फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट : आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व मंत्री राकेशधर के खिलाफ फैसला सुरक्षित

Thu, 16 May 2024 06:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

18 जून 2013 को सतर्कता अधिष्ठान प्रयागराज परिक्षेत्र के निरीक्षक राम सुभग राम ने पूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी के खिलाफ मुट्ठीगंज थाने में आय से अधिक संपत्ति मामले में मुकदमा पंजीकृत कराया था। आरोप लगाया गया था कि बसपा सरकार में मंत्री रहते उन्होंने अकूत संपत्ति अर्जित की थी।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी के खिलाफ सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित कर लिया है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह की एकल पीठ कर रही है।

विज्ञापन

18 जून 2013 को सतर्कता अधिष्ठान प्रयागराज परिक्षेत्र के निरीक्षक राम सुभग राम ने पूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी के खिलाफ मुट्ठीगंज थाने में आय से अधिक संपत्ति मामले में मुकदमा पंजीकृत कराया था। आरोप लगाया गया था कि बसपा सरकार में मंत्री रहते उन्होंने अकूत संपत्ति अर्जित की थी।

इस मामले में सुनवाई करते हुए इलाहाबाद जिला न्यायालय की एमपीएमएलए स्पेशल कोर्ट ने उनके खिलाफ तीन साल के कारावास और 10 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। विशेष अदालत ने 108 पन्नों  पूर्व मंत्री के खिलाफ फैसला दिया था।  फैसले के खिलाफ पूर्व मंत्री ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह की अदालत कर रही है। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें