फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की बिक्री पर उत्तर प्रदेश सरकार को हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

Thu, 07 May 2020 04:23 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश मे शराब की बिक्री शुरू करने के योगी सरकार के फैसले पर सरकार के जवाब मांगा है। अदालत में दायर एक जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने इस संबंध में सरकार को 12 मई तक जवाब दाखिल करने का निर्देश जारी किया है। इस मामले में अब 12 मई को अगली सुनवाई होगी।

विज्ञापन


प्रदेश में शराब की बिक्री लॉकडाउन के दौरान शुरू करने के सरकार के फैसले के खिलाफ अधिवक्ता सुनील चौधरी ने हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की थी। इस पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर और न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा की खंडपीठ ने सरकार से जवाब मांगा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें