फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट : न्यायालय में प्रकरण के लंबित होने पर कैसे पास किया आदेश, डीडीसी से जवाब तलब

Thu, 09 Dec 2021 08:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

सोनमती व अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य के मामले की सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति राजीव मिश्रा की एक एकल खंडपीठ ने यह आदेश दिया है। मऊ जिले की सोनमती ने हाइकोर्ट के समक्ष याचना की है कि उप संचालक मऊ के पारित आदेश पर रोक लगाई जाए, क्योंकि, याची का मामला हाईकोर्ट में लंबित है।
विज्ञापन
court - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उप संचालक चकबंदी (डीडीसी) से पूछा है कि जब मामले की सुनवाई हाइकोर्ट में चल रही है तो वाद का निस्तारण कैसे कर दिया। हाईकोर्ट ने मामले में चार हफ्ते में उप संचालक चकबंदी को हलफनामा दाखिल करने का समय दिया है।

विज्ञापन

सोनमती व अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य के मामले की सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति राजीव मिश्रा की एक एकल खंडपीठ ने यह आदेश दिया है। मऊ जिले की सोनमती ने हाइकोर्ट के समक्ष याचना की है कि उप संचालक मऊ के पारित आदेश पर रोक लगाई जाए, क्योंकि, याची का मामला हाईकोर्ट में लंबित है।

बावजूद इसके उप संचालक चकबंदी ने उसके चक आवंटन के मामले में आदेश पारित कर दिया। याची के अधिवक्ता वेणु गोपाल ने तर्क दिया कि जब मामला हाईकोर्ट में लंबित है तो उप संचालक को मामले में कोई आदेश पारित करने का अधिकार नही है। अधिवक्ता ने इस संबंध में सर्वोच्च अदालत के फैसले का हवाला दिया। इस पर कोर्ट ने मामले में उपसंचालक चकबंदी से जवाब दाखिल करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें