फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : रात में थाने से छूटा, सुबह फंदे पर लटका मिला युवक, मोबाइल चोरी के आरोप में लाया गया था

Thu, 09 Dec 2021 08:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

मूल रूप से कोलकाता का रहने वाला संजय पिछले कई सालों से राजापुर के ओमनगर में किराये के मकान में पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था। वह रोडवेज बस अड्डे के पास स्थित रेस्टोरेंट में काम करता था और दो-तीन दिन में एक बार घर जाता था।
विज्ञापन
फांसी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस स्थित रेस्टारेंट का कर्मचारी संजय सरोज(42) सुबह फांसी पर लटका मिला। इससे पहले सिविल लाइंस पुलिस उसे मोबाइल चोरी के आरोप में थाने ले गई थी और घंटों पूछताछ के बाद देर रात ही उसे छोड़ा था। मृतक की पत्नी का कहना है कि पति ने थाने से छूटने के बाद उसे फोन कर बताया था कि सुबह उसे फिर थाने बुलाया गया है। इस दौरान वह बेहद डरा हुआ था। हालांकि पुलिस देर रात तक तहरीर न मिलने की बात कहती रही।

विज्ञापन


मूल रूप से कोलकाता का रहने वाला संजय पिछले कई सालों से राजापुर के ओमनगर में किराये के मकान में पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था। वह रोडवेज बस अड्डे के पास स्थित रेस्टोरेंट में काम करता था और दो-तीन दिन में एक बार घर जाता था। रेस्टोरेंट में संजय के साथ काम करने वाले एक युवक का मोबाइल व 900 रुपये चोरी हो गए थे। जिसकी शिकायत मिलने पर बुधवार शाम पुलिस उसे व अन्य लोगों को थाने उठा ले गई। रात 12.30 बजे के करीब सभी को छोड़ दिया जिसके बाद वह रेस्टोरेंट आकर सो गए।

अन्य लोग बाहर जबकि संजय रेस्टोरेंट में बने एक कमरे में सो रहा था। सुबह जैसे ही एक कर्मचारी उसे जगाने पहुंचा, वह फांसी पर लटका मिला। जानकारी पर पुलिस पहुंच गई और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर जेपी शाही ने बताया कि देर शाम पोस्टमार्टम केबाद शव परिजनों को सौंप दिया गया जिसके बाद उन्होंने रसूलाबाद घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें