फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad High Court : हाईकोर्ट ने बाहुबली रमाकांत यादव को दिया आपराधिक इतिहास बताने के लिए वक्त

Sat, 10 Dec 2022 09:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चार बार के सांसद तथा पांच बार के विधायक बाहुबली रमाकांत यादव को हलफनामे में अपना आपराधिक इतिहास दाखिल करने के लिए समय दिया है। अर्जी पर अगली सुनवाई 13 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
रमाकांत यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चार बार के सांसद तथा पांच बार के विधायक बाहुबली रमाकांत यादव को हलफनामे में अपना आपराधिक इतिहास दाखिल करने के लिए समय दिया है। अर्जी पर अगली सुनवाई 13 दिसंबर को होगी। वह फूलपुर, आजमगढ़ में जहरीली शराब मामले में आरोपित हैं।

विज्ञापन



यह आदेश न्यायमूर्ति कृष्ण पहल ने रमाकांत यादव की जमानत अर्जी की सुनवाई करते हुए दिया है। याची अधिवक्ता ने ही आपराधिक इतिहास दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय मांगा। 20 फरवरी 22 को जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत मामले में फूलपुर थाने में एफ आईआर दर्ज कराई गई है। याची सहित उसके लोगों पर नकली शराब बेचने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें