फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट बेंच विभाजन के विरोध की रणनीति तय

Wed, 10 Dec 2014 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 हाईकोर्ट की एक बेंच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में स्थापित करने की मांग का विरोध करने के लिए हाईकोर्ट के वकीलों ने भी कमर कस ली है। बुधवार को इस मामले पर बैठक कर विरोध की रणनीति तय कर ली गई है।
विज्ञापन


वकील इस मामले पर लंबा आंदोलन करने की तैयारी में है। इसमें सांकेतिक हड़ताल, धरना प्रदर्शन भी हो सकता है। फिलहाल बुधवार को हुई कार्यकारिणी की बैठक में तय किया गया कि 16 दिसंबर को इस विषय पर पूर्व पदाधिकारियों और वरिष्ठ सदस्यों के साथ विचार विमर्श के लिए बैठक बुलाई जाएगी। इसमें रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।

 17 दिसंबर को शहर के विभिन्न संगठनों के साथ बैठक की जाएगी। इसमें भी बार के पूर्व और वर्तमान पदाधिकारी शामिल होंगे। 19 दिसंबर को लाइब्रेरी हाल में चर्चा के लिए आम सभा बुलाई जाएगी। वकील जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन भी करेंगे। बैठक की अध्यक्षता राकेश पांडेय ने तथा संचालन सीपी उपाध्याय ने किया। राजेश कुमार, शिव सिंह, एलडी राजभर, एके ओझा, संजय कुमार त्रिपाठी, अभिषेक चौहान, श्यामा चरण , राहुल कुमार पांडेय, उत्तरा शर्मा सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्य बैठक में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें