कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह
- फोटो : social media
कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट का कोई भी बेंच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नहीं बनेगा। आगरा में बेंच बनाए जाने के केंद्रीय कानून मंत्री किरन रिजूजी के बयान पर पूछे गए सवाल पर सिद्धार्थनाथ ने कहा कि इस तरह की कोई योजना नहीं है और न ही भविष्य में कोई तैयारी है।
कैबिनेट मंत्री ने ट्वीट कर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को क्रेडिट चोर कहा। उन्होंने लिखा है कि अखिलेश यादव भाजपा सरकार में हुए हर काम को अपना बताने में जुटे हैं। अब प्रधानमंत्री 25 नवंबर को नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का शिलान्यास करने वाले हैं। अखिलेश यादव नींद से उठेंगे और इसे भी अपना सपना बताएंगे।