हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की उच्चीकृत कैंटीन का सोमवार को मुख्य न्यायमूर्ति डॉ. डीवाई चंद्रचूड ने उद्घाटन किया। इस मौके पर वरिष्ठ न्यायमूर्ति वीके शुक्ला और जस्टिस अरुण टंडन, जस्टिस विक्रमनाथ और जस्टिस सुनीता अग्रवाल भी उपस्थित थी। समारोह की अध्यक्षता हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष राधाकांत ओझा ने और संचालन महासचिव अशोक कुमार सिंह ने किया।
उच्चीकृत कैंटीन को पूरी तरह से वातानुकूलित बनाया गया है। अधिवक्ताओं के आराम के लिए कैंटीन में बेहतरीन सोफे लगाए गए हैं। संयुक्त सचिव प्रेस जनार्दन यादव ने बताया कि विगत कई माह से बंद चल रहे हाईकोर्ट परिसर स्थित डाकघर को पुन: चालू करा दिया गया है। अधिवक्तागण अब परिसर में ही डाक सेवाओं को प्राप्त कर सकते हैं। उद्घाटन कार्यक्रम में दयाशंकर मिश्र, सुनील सिंह, आनंद पांडेय, बृजेंद्र पांडेय, रुचिर श्रीवास्तव, सिपाही लाल शुक्ला, सुधीर कुमार चंद्रौल, रणविजय सिंह, हिमकन्या श्रीवास्तव, विवेक मिश्र सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्य मौजूद थे।