फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट बार चुनाव के लिए पहले दिन 129 नामांकन

Sat, 30 Jul 2016 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के दस अगस्त को होने जा रहे चुनाव के लिए शुक्रवार से नामांकन का कार्य शुरू हो गया है। पहले दिन 129 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए हैं। इसमें अध्यक्ष पद पर तीन और वरिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद हेतु पांच पर्चे दाखिल हुए। उपाध्यक्ष के पांच पदों के लिए पहले दिन 33 लोगों ने पर्चा भरा।
विज्ञापन


महासचिव पद के लिए नौ, संयुक्त सचिव प्रशासन के पद पर सात, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी के लिए पांच, संयुक्त सचिव प्रेस के लिए आठ, संयुक्त सचिव महिला के लिए तीन, कोषाध्यक्ष के दो तथा कार्यकारिणी सदस्य पद हेतु 54 पर्चे दाखिल हुए हैं। नामांकन शनिवार को भी होगा। इस दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी वीएम जैदी ने कहा है कि पर्चे दाखिल होने के बाद कोई भी उम्मीदवार डिनर पार्टी, भोज आदि का आयोजन न करें। उन्होंने प्रत्याशियों से परिसर में लगे बैनर होर्डिंग आदि भी हटाने का निर्देश दिया है। एक छह सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया है जो इस बात की जांच करेगा तथा वीडियोग्राफी भी कराएगा। जिस प्रत्याशी का पोस्टर, बैनर, होर्डिंग आदि लगा हुआ पाया जाएगा उसका नामांकन निरस्त कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें