फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुलसी की बढ़ रही स्पीड, मुंबई जाने में 2.30 घंटे की बचत

Sat, 30 Jul 2016 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद से सप्ताह में दो दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुंबई) जाने वाली तुलसी एक्सप्रेस की स्पीड बढ़ने जा रही है। यह ट्रेन अब मुंबई  जाने में पहले के मुकाबले 2.30 का कम समय लेगी। एक अक्तूबर 2016 से तुलसी एक्सप्रेस की स्पीड बढ़ जाएगी। इतना ही नहीं एक अक्तूबर को जारी हो रही रेलवे की समय सारिणी में तुलसी एक्सप्रेस का नंबर भी बदल जा रहा है। 
विज्ञापन


सप्ताह में दो दिन सोमवार एवं बुधवार को चलने वाली गाड़ी संख्या 11070 तुलसी एक्सप्रेस का पांच दिसंबर 2016 से नंबर 22130 हो जाएगा, जबकि मुंबई से गाड़ी संख्या 11069 का नंबर चार दिसंबर से 22129 होगा। इतना ही नहीं एक अक्तूबर से जारी हो रही रेलवे की समय सारिणी में इस ट्रेन का इलाहाबाद से रवाना होने का समय शाम 4.15 की बजाय शाम 6.45 बजे रहेगा। यह झांसी रात 12.10 की बजाय रात 1.50 बजे, भोपाल सुबह 4.50 की जगह सुबह सात बजे जबकि मुंबई पहले की तरह रात 9.30 बजे पहुंच जाएगी। इस तरह से पहले के मुकाबले तुलसी एक्सप्रेस मुंबई पहुंचने में 2.30 घंटे का कम समय लेगी। हालांकि मुंबई से वापसी मेें यह पहले की भांति ही समय लेगी। जबकि वहां से चलने का समय सुबह 5.20 की बजाय 5.23 बजे हो जाएगा। इसके अलावा एक अक्तूबर 2016 से गाड़ी संख्या 11067 एलटीटी-फैजाबाद, 12165 एलटीटी-वाराणसी का चलने का समय सुबह 5.23 बजे हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें