फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन : अध्यक्ष पद पर अशोक सिंह और महामंत्री पद पर नितिन शर्मा आगे

Sun, 05 Feb 2023 11:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

चुनाव अधिकारियों ने बताया कि अध्यक्ष पद पर आगे चल रहे अशोक सिंह को 1163 एवं दूसरे नंबर पर चल रहे अनिल तिवारी 1052 मत प्राप्त कर चुके हैं। महासचिव पद पर आगे चल रहे नितिन शर्मा को 755, दूसरे स्थान पर चल रहे अखिलेश कुमार शर्मा को 579 और तीसरे स्थान पर चल रहे विक्रांत पांडे को 564 मत मिले हैं।
विज्ञापन
Prayagraj News : हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी की चल रही मतों की गणना में अध्यक्ष पद पर अशोक सिंह और महासचिव पद पर नितिन शर्मा आगे चल रहे हैं। इसके अलावा रविवार से वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रशासन और संयुक्त सचिव महिला के पद के लिए भी मतगणना शुरू हो गई है।

विज्ञापन


चुनाव अधिकारी अनिल भूषण व उप चुनाव अधिकारी वशिष्ठ नारायण तिवारी एवं महेंद्र बहादुर सिंह की ओर से जारी सूचना के मुताबिक रविवार को मतगणना 10:00 बजे शुरू हुई। जो कि शाम 5:00 बजे तक चली। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि अध्यक्ष पद पर आगे चल रहे अशोक सिंह को 1163 एवं दूसरे नंबर पर चल रहे अनिल तिवारी 1052 मत प्राप्त कर चुके हैं। महासचिव पद पर आगे चल रहे नितिन शर्मा को 755, दूसरे स्थान पर चल रहे अखिलेश कुमार शर्मा को 579 और तीसरे स्थान पर चल रहे विक्रांत पांडे को 564 मत मिले हैं।

अध्यक्ष और महासचिव पद पर कुल 3200 मतों की गणना हो चुकी है। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रशासन और संयुक्त सचिव महिला के पद पर कुल 600 मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 154 मतों के साथ अमित कुमार आगे चल रहे हैं जबकि संयुक्त सचिव प्रशासन 163 मतों के साथ सर्वेश कुमार दुबे और संयुक्त सचिव महिला में 167 मतों के साथ शिवांगी भार्गवा आगे चल रही है। मतगणना सोमवार को भी जारी रहेगी जो कि सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें