फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट परिसर में पार्किंग पर लगी रोक

Sun, 03 Jul 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा के मद्देनजर अहम निर्णय लेते हुए हाईकोर्ट प्रशासन ने न्यायालय परिसर में पार्किंग पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। सोमवार से वकीलों और कर्मचारियों के वाहन परिसर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। इससे हजारों की संख्या में दो पहिया वाहनों की पार्किंग सड़क पर ही करनी होगी। रजिस्ट्रार प्रोटोकॉल आशीष कुमार श्रीवास्तव की सूचना के अनुसार सोमवार से दो पहिया वाहनों का प्रवेश हाईकोर्ट परिसर में पूरी तरह से रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन


वाहनों की पार्किंग हेतु वैकल्पिक व्यवस्था के तहत धूमनगंज की ओर से आने वाले वाहनों की पार्किंग गेट संख्या छह के सामने खुले स्थान में होगी। इसी प्रकार से सिटी साइड से आने वाले वाहनों की पार्किंग एल्गिन रोड के दोनों ओर। पोलो ग्राउंड की तरफ चार पहिया वाहन और इलाहाबाद बैंक की ओर दो पहिया वाहनों की पार्किंग होगी। हनुमान मंदिर साइड में खुले स्थान पर भी वाहनों की पार्किंग होगी। गेट संख्या तीन और तीन ए की ओर भी पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें