कोर्ट के आदेश पर एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में गठित कमेटी मनमानी कर रही है। इसकी संस्तुति पर जिलाधिकारी प्रयागराज ने 1341 पेड़ काटे जाने की अनुमति दी है। जिसमें से सीवाई चिंतामणि रोड पर 148 पेड़ इसकी जद में आ रहे हैं। पीडीए ने कहा था कि शांतिपुरम कुंभ मेला रोड से लेकर बेला कछार क्षेत्र तक 700 पेड़ लगेंगे।
मुख्य स्थायी अधिवक्ता कुणाल रवि ने कहा था कि सीवाई चिंतामणि रोड पर 148 के बजाय अब केवल 78 पेड़ ही कांटे जाएंगे। जुलाई -अगस्त में नीम, कचनार, गुलमोहर, अर्जुन, अमलतास किस्म के पौधों को लगाने की योजना है। याचिका पर वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि 30 मई को कोर्ट ने पीडीए उपाध्यक्ष को निर्देश जारी किए थे, जिनका पालन नहीं किया गया।