अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे महंत नरेंद्र गिरि की आत्महत्या मामले में आरोपी आद्या प्रसाद तिवारी ने उन्मोचन अर्जी दाखिल की है। आरोपी की ओर से कहा गया है कि उसकी इस मामले में कोई भूमिका नहीं है।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे महंत नरेंद्र गिरि की आत्महत्या मामले में आरोपी आद्या प्रसाद तिवारी ने उन्मोचन अर्जी दाखिल की है। आरोपी की ओर से कहा गया है कि उसकी इस मामले में कोई भूमिका नहीं है। लिहाजा उसे इस केस से उन्मोचित किया जाए। मामले की सुनवाई जिला जज कर रहे हैं।
विज्ञापन
आत्महत्या कांड में आरोपी आनंद गिरि, आद्या प्रसाद और संदीप तिवारी के खिलाफ आरोप तय होने हैं। बुधवार को आद्या प्रसाद की ओर से उन्मोचन अर्जी दाखिल की गई। बाकी, दो आरोपियों की ओर से उन्मोचन अर्जी नहीं दाखिल की गई है। इस दौरान सीबीआई के अभियोजन अधिकारी दर्शन सिंह, जिला शासकीय अधिवक्ता गुलाब चंद्र अग्रहरि मौजूद रहे। सीबीआई की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की गई। इस पर अदालत ने 23 फरवरी की तिथि तय कर दी।