फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कारों की टक्कर में इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता की मौत, गंभीर रूप से घायल सब रजिस्ट्रार रेफर

Mon, 30 Nov 2020 01:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : अधिवक्ता अजय कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

कार से हमीरपुर जा रहे इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता अजय कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके साथ कार में सवार हाईकोर्ट के सब रजिस्ट्रार जगदीश प्रसाद वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंच गए।

विज्ञापन

राजरूपपुर कालिंदीपुरम निवासी अधिवक्ता अजय (45) पुत्र सोहनलाल रविवार सुबह अपनी आल्टो कार से हाईकोर्ट के सब रजिस्ट्रार जगदीश प्रसाद (56) पुत्र महेश्वरीदीन को लेकर हमीरपुर स्थित उनके पैतृक गांव इंगोहटा जा रहे थे। सुबह करीब 9 बजे कार बांदा जिले के बबेरू कोतवाली के टोला कलां गांव के पास सामने से आ रही इनोवा कार से टकरा गई।

विज्ञापन

Accident
दोनों कारों की रफ्तार तेज होने से आल्टो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें सवार अजय और जगदीश फंस गए। उधर इनोवा चालक बबलू (38) पुत्र शिवकुमार निवासी नौबस्ता (कानपुर) को भी चोटें आईं। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने अधिवक्ता और सब रजिस्ट्रार को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने अधिवक्ता अजय को मृत घोषित कर दिया।
 
गंभीर रूप से घायल सब रजिस्ट्रार को प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक अधिवक्ता के परिजनों को घटना की सूचना दी। दोनों क्षतिग्रस्त कारों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। अधिवक्ता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
 
 
बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रपाल सिंह ने बताया कि इनोवा कार में सिर्फ चालक था। वह किसी काम से मरका जा रहा था। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उधर, मृतक अधिवक्ता के रिश्तेदारों ने बताया कि अजय की शादी इसी वर्ष जून माह में रेखा के साथ हुई थी। वे तीन भाइयों में छोटे थे। बताया कि हाईकोर्ट में तीन दिन की छुट्टी होने पर अजय सब रजिस्ट्रार के साथ उनके पैतृक गांव जा रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें