दोनों कारों की रफ्तार तेज होने से आल्टो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें सवार अजय और जगदीश फंस गए। उधर इनोवा चालक बबलू (38) पुत्र शिवकुमार निवासी नौबस्ता (कानपुर) को भी चोटें आईं। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने अधिवक्ता और सब रजिस्ट्रार को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने अधिवक्ता अजय को मृत घोषित कर दिया।
गंभीर रूप से घायल सब रजिस्ट्रार को प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक अधिवक्ता के परिजनों को घटना की सूचना दी। दोनों क्षतिग्रस्त कारों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। अधिवक्ता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रपाल सिंह ने बताया कि इनोवा कार में सिर्फ चालक था। वह किसी काम से मरका जा रहा था। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उधर, मृतक अधिवक्ता के रिश्तेदारों ने बताया कि अजय की शादी इसी वर्ष जून माह में रेखा के साथ हुई थी। वे तीन भाइयों में छोटे थे। बताया कि हाईकोर्ट में तीन दिन की छुट्टी होने पर अजय सब रजिस्ट्रार के साथ उनके पैतृक गांव जा रहे थे।