फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट हादसा: इलाज के दौरान घायल गुलाब कली की भी मौत, मृतकों की संख्या दो हुई

Sat, 19 Jul 2025 01:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट फ्लाईओवर के नीचे शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक और घायल महिला की मौत हो गई। एसआरएन अस्पताल में भर्ती गुलाब कली (65) निवासी गौरा कला, कौंधियारा प्रयागराज ने रविवार भोर में करीब पांच बजे दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
हाईकोर्ट फ्लाईओवर के नीचे हादसे के बाद हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट फ्लाईओवर के नीचे शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक और घायल महिला की मौत हो गई। एसआरएन अस्पताल में भर्ती गुलाब कली (65) निवासी गौरा कला, कौंधियारा प्रयागराज ने रविवार भोर में करीब पांच बजे दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

गुलाब कली हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई थीं। उनके दाहिने हाथ में फ्रैक्चर और अंदरूनी चोटें थीं। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या अब दो हो गई है। इससे पहले एक अज्ञात वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए गुलाब कली का शव मर्चरी भेज दिया है। कार सवार युवकों की तलाश अब और तेज कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें