फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukhtar Ansari News : शव वाहन गुजरने वाले रास्ते पर हाई अलर्ट, जिले में लागू है धारा 144

Fri, 29 Mar 2024 05:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बांदा से निकलने के बाद बाद काफिला चित्रकूट के बाद कौशाम्बी में प्रवेश करेगा। इसके बाद प्रयागराज में कोखराज बाईपास से हंडिया जीटी रोड हाईवे होते हुए भदोही के रास्ते वाराणसी से गाजीपुर जाएगा। इसके लिए प्रयागराज में कोखराज हाईवे सहित हंडिया आदि स्थानों पर काफिला गुजरते समय पर्याप्त निगरानी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल के बाहुबली मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के बाद बांदा से गाजीपुर ले जाया जाएगा। दो दर्जन से अधिक वाहनों के काफिले के साथ शव वाहन कई जिलों से होते हुए गुजरेगा। इसमें प्रयागराज और कौशाम्बी जनपद भी शामिल है। शव वाहन गुजरने वाले रास्तों पर अलर्ट घोषित कर दिया गया है और पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन











बांदा से निकलने के बाद बाद काफिला चित्रकूट के बाद कौशाम्बी में प्रवेश करेगा। इसके बाद प्रयागराज में कोखराज बाईपास से हंडिया जीटी रोड हाईवे होते हुए भदोही के रास्ते वाराणसी से गाजीपुर जाएगा। इसके लिए प्रयागराज में कोखराज हाईवे सहित हंडिया आदि स्थानों पर काफिला गुजरते समय पर्याप्त निगरानी की व्यवस्था की गई है। जिले में  धारा 144 भी लागू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्तार के शव को ले जाने वाला काफिला रात्रि करीब आठ बजे कौशाम्बी से होकर प्रयागराज जिले की सीमा में प्रवेश किया। हंडिया कोखराज हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें