फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : जुमे की अलविदा नमाज के मद्देनजर शहर में हाई अलर्ट, पुराने शहर में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात

Fri, 21 Apr 2023 12:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रमजान माह के अंतिम जुमा यानी अलविदा की नमाज के मद्देनजर शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद एक खास वर्ग के लोगों में व्याप्त आक्रोश के मद्देनजर पुराने शहर में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
Prayagraj News : ईद के मौके पर कोतवाली पर तैनात फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रमजान माह के अंतिम जुमा यानी अलविदा की नमाज के मद्देनजर शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद एक खास वर्ग के लोगों में व्याप्त आक्रोश के मद्देनजर पुराने शहर में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस के अधिकारी लगातार चक्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे। अलविदा की नमाज सकुशल संपन्न होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


माफिया भाइयों की हत्या के बाद से पुराने शहर के कई इलाकों को अति संवेदनशील घोषित कर दिया गया है और यहां पर 24 घंटे पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है। सर्वाधिक संवेदनशील इलाकों में  अतीक का पैतृक मुहल्ला चकिया कसारी मसारी है। यहां पर पुलिस और पीएसी के साथ ही  आरएएफ की तैनाती की गई है। बड़ी संख्या में महिला फोर्स  को भी लगाया गया है।

अतीक के खंडहर हो चुके पैतृक निवास पर भी फोर्स लगी हुई है। इसके अलावा कालिंदीपुरम, राजरूपपुर, अटाला, करेली, नूरउल्ला रोड, खुल्दाबाद, चौक, घंटाघर, नखास कोहना, दरियाबाद, कोठा पार्चा, रोशनबाग, बेनीगंज, चौक, हिम्मतगंज, कर्बला आदि इलाकों में भारी फोर्स की तैनाती रही। जुमा की नमाज सकुशल संपन्न होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती पहले की ही तरह की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बारगाह में उमड़े अकीदतमंद, मुल्क की सलामती की दुआएं

मुकद्दस रमजान के आखिरी जुमे पर शुक्रवार को अलविदा की नमाज बाजमात अदा करने के लिए शहर की मस्जिदों में नमाजियों का रेला उमड़ पड़ा। नमाजियों की संख्या अधिक होने से कई मस्जिदों में जगह कम पड़ गई, इसके बाद लोगों ने छत तथा सीढि़यों पर नमाज अदा की। शहर भर की सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों के साथ चौक जामा मस्जिद, शिया जामा मस्जिद चक, रोशनबाग की शाह वसीउल्लाह मस्जिद में नमाजियों ने बारगाहे खुदावंदी में सजदा किया।

चौक की जामा मस्जिद में नमाजियों की संख्या अधिक होने से दो बार नमाज अदा करानी पड़ी। पहली नमाज इमाम रईस अख्तर हबीबी की कयादत जबकि दूसरी जमात सैयद अली असगर ने पढ़ाई। शाह वसीउल्लाह मस्जिद में डॉ.अहमद मकीन की कयादत में नमाज अदा की गई।

करेलाबाग की मस्जिदे खदीजा में मौलाना रजी हैदर, दायराशाह अजमल की खानकाह मस्जिद में इमाम शमशेर आजम ने नमाज पढ़ाई। वहीं गंगापार और यमुनापार की भी सभी मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें