फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस रिमांड पर ली गई हीर, एलआईयू ने की पूछताछ 

Sun, 30 Aug 2020 12:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
हीर खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
भडक़ाऊ वीडियो पोस्ट करने के मामले में गिरफ्तार सना उर्फ हीर खान को पुलिस ने शनिवार को रिमांड पर लिया। जिसके बाद खुल्दाबाद थाने में उससे पुलिस के साथ ही एलआईयू ने भी पूछताछ की। उधर एसटीएफ की एक टीम भी थाने पहुंची और उससे पूछताछ करने के साथ ही अन्य जानकारियां हासिल की। 
विज्ञापन


सना उर्फ हीर खान पर देशद्रोह समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। खुल्दाबाद पुलिस ने अर्जी दी थी जिसे स्वीकार करते हुए कोर्ट ने उसकी पांच दिन की पुलिस रिमांड मंजूर की थी। शनिवार सुबह खुल्दाबाद पुलिस नैनी जेल पहुंची जहां से उसे रिमांड पर लेकर थाने ले जाया गया। सूत्रों के मुताबिक, सबसे पहले खुल्दाबाद पुलिस ने उससे पूछताछ की।

इसके बाद एलआईयू की टीम आई जिसने उससे घंटों बातचीत की। इस दौरान उससे यूट्यूब चैनल व सोशल मीडिया अकाउंट के बारे में जानकारी हासिल की गई। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एसटीएफ की एक टीम भी थाने पहुंची और उससे पूछताछ की।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, रिमांड अवधि के पहले दिन पूछताछ में यह बात सामने आई है कि हाईस्कूल फेल हीर खान सोशल मीडिया पर पाकिस्तान व सउऊदी अरब के कुछ लोगों के भी संपर्क में थी। यही नहीं उसने हीर अजहर नाम से भी यूट्यूब चैनल बनाया था। यूट्यूब चैनल पर वीडियो पोस्ट करने के साथ ही फेसबुक अकाउंट पर भी उसने कुछ ऐसे पोस्ट किए थे जिससे उसकी गतिविधियां संदिज्ध साबित होती हैं। फिलहाल खुल्दाबाद इंस्पेक्टर ने सिर्फ इतना बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें