बिना इंट्री किए यहां से करें आवागमन
कानपुर-लखनऊ से रीवा चित्रकुट-मिर्जापुर जाने वाले या वह वाहन जिन्हें शहर में नो इंट्री के समय लोडिंग या अनलोडिंग नहीं करनी है। उनका फाफामऊ पार्क तिराहा व मंदर मोड़ से इंट्री प्रतिबंधित रहेगी। भारी वाहन (10 चक्का से ऊपर के वाहन) कानपुर से कोखराज, नवाबगंज, सोरांव, सहसों, अंदावा, शास्त्रीपुल, बांगड़, नया यमुना पुल, लेप्रोसी होकर आवागमन कर सकेंगे।
अलोपीबाग तिराहा से प्रवेश प्रतिबंधित
रीवा-चित्रकूट, मिर्जापुर की तरफ से कानपुर-लखनऊ, प्रतापगढ़-जौनपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहनों के लिए बांगड़ चौराहा, जीटी जवाहर चौराहा फ्लाईओवर, अलोपीबाग तिराहे से प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह वाहन नया यमुना पुल, बांगड़ चौराहा, जीटी जवाहर फ्लाईओवर से शास्त्री पुल, अंदावा चौराहा, सहसों चौराहा होते हुए हाईवे के माध्यम से आवागमन कर सकेंगे।