Prayagraj News : कौंधियारा में बारिश के दौरान हुई ओलावृष्टि।
- फोटो : अमर उजाला।
अभी इन किसानों की चिंता दूर नहीं हो पाई है कि शुक्रवार को फिर से जमकर बारिश हो हुई। कौंधियारा, बारा में तो ओले भी पड़े हैं। इससे फसलों को ज्यादा नुकसान पहुंचने की बात कही जा रही है। उप निदेशक कृषि विनोद कुमार का कहना है कि हवा नहीं थी। इसलिए कुछ राहत रही लेकिन ओलावृष्टि से सभी फसलों को नुकसान पहुंचा है। वहीं एडीएम वित्त एवं राजस्व जगदम्बा सिंह का कहना है कि बारिश, ओलावृष्टि तथा इससे फसलों को होने वाले नुकसान की रिपोर्ट तहसीलों से मंगाई गई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Prayagraj News : कौधियारा में हुई ओलावृष्टि।
- फोटो : अमर उजाला।
लगातार बारिश, ओलावृष्टि से सरसों के उत्पादन में 11 फीसदी की कमी
प्रयागराजद। मार्च महीने में लगातार बारिश एवं ओलावृष्टि से सबसे अधिक नुकसान सरसों की फसल को पहुंचा है। इससे सरसों के कुल उत्पादन में 11 फीसदी से अधिक की कमी आई है। अफसरों का कहना है कि पहली बार ओलावृष्टि एवं बारिश के दौरान सरसों की जो फसल किसी भी रूप में खेत में रही वह पूरी तरह से खराब हो गई।