फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heat Stroke :  एसआरएन की मर्चरी में लगाई जा रही शवों की छल्ली, एक डिफ्रिजर बिगड़ा

Sun, 02 Jun 2024 12:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पिछले दो दिनों से जिले में मौत के आंकड़ा तीन गुना बढ़ गया है। जहां जिले भर में अलग अलग कारणों की वजह से एक दिन में मर्चरी में औसतन 10 से 12 शव आते थे, वहीं अब इसकी संख्या करीब तीन गुना बढ़ गई है।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी और लू की चपेट में आने से मौतों के आंकड़े बढ़ने के साथ ही एसआरएन की मर्चरी में शनिवार को भी भीड़ लगी रही। यहां डिफ्रीजर में अनाज के बोरे की तरह शवों की छल्ली लगाईजाती रही। बिजली कटौती से तो परेशानी रही ही, एक डिफ्रीजर के खराब होने की वजह से शव खराब हो रहे हैं। शनिवार को कोरांव से लाए गए एक शव को परिजनों ने पहचानने से इन्कार कर दिया। इस दिन सुबह से शाम छह बजे तक सिर्फ 18 शवों का पोस्टमार्टम किया जा सका, जबकि 35 शवों का पोस्टमार्टम रविवार को किया जाएगा।

विज्ञापन


पिछले दो दिनों से जिले में मौत के आंकड़ा तीन गुना बढ़ गया है। जहां जिले भर में अलग अलग कारणों की वजह से एक दिन में मर्चरी में औसतन 10 से 12 शव आते थे, वहीं अब इसकी संख्या करीब तीन गुना बढ़ गई है। शनिवार को नाम न छापने की शर्त पर पोस्टमार्टम हाउस के एक कर्मचारी ने बताया कि दो दिन से शवों का तांता लगा है। इस तरह कोरोना के समय शवों के ढेर लग रहे थे। गर्मी की वजह से शवों से दुर्गंध उठने से वहां काम करना मुश्किल हो रहा है।

पोस्टमार्टम कर्मियों के अनुसार शनिवार को शाम छह बजे तक 18 शवों का पोस्टमार्टम किया जा सका। जबकि, 35 शवों का डिफ्रिजर में रख दिया गया है। रविवार को इनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक डिफ्रीजर खराब होने की वजह से शवों के रख रखाव में दिक्कत

कर्मियों का कहना है जिले में बढ़ते मौत की दर की वजह से मर्चरी में शवों की संख्या ज्यादा हो जा रही है। एक डिफ्रीजर खराब होने की वजह से एक में ही एक के ऊपर एक शवों को रखना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें